रामपुर, अप्रैल 19 -- दढ़ियाल। कोतवाली टांडा क्षेत्र के कोसी नदी पुल के पास सड़क हादसे में मादा तेंदुए की मौत हो गई। रविवार सुबह श्मशान घाट के पास सड़क किनारे पर उसका शव मिला। दो साल के इस तेंदुए को किसी तेज रफ्तार वाहन ने कुचला था। यह वही इलाका है जहां पिछले कई दिनों से तेंदुए की मूवमेंट के चलते ग्रामीण खौफ के साये में जी रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि दढ़ियाल के नजदीकी चौकी मासवासी क्षेत्र के गांवों में काफी समय से तेंदुए और बाघ की लगातार आवाजाही देखी जा रही थी, जिससे स्थानीय लोग पहले से ही दहशत में थे। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की चपेट में आकर तेंदुए की मौत हाल ही में, दो दिन पहले मसवासी क्षेत्र में तेंदुए ने कुंदनपुर गांव के बुढ़िया फार्म स्थित खादर के जंगल में एक कुत्ते को निवाला बनाया था। जंगल में कुत्ते का क्षत-विक्षत शव देख ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.