हरदोई, अप्रैल 23 -- हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के सतौथा गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, अरवल थाना क्षेत्र के हन्नामऊ गांव निवासी जगन (40), विनोद (42) और उनका 9 वर्षीय पुत्र गौरव एक बाइक से शाहजहांपुर के ततियारी गांव में एक तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक उन्नाव-कटरा हाईवे मार्ग पर सतौथा गांव के पास पहुंची, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी हैं। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को सीएचसी हरपालपुर भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...