सड़क हादसे में तीन लोग घायल, दो गंभीर
बिजनौर, मई 25 -- अफजलगढ़। सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर गंभीर बताई जा रही है। रविवार को रामपुर जिले के बिलासपुर निवासी अतीक पुत्र हबीब, प्रीति पत्नी दिनेश तथा ओमवती पत्नी फूलचंद कार द्वारा कलियर से घर वापस जा रहे थे। इस दौरान हरिद्वार-सितारगंज नेशनल हाईवे स्थित गांव भूतपुरी के समीप पंहुचते ही किसी वाहन ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। घटना स्थल पर एकत्र राहगीरों द्वारा घायलों को अफजलगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीरावस्था के चलते प्राथमिक उपचार के बाद प्रीति तथा ओमवती को हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.