बिहारशरीफ, अप्रैल 23 -- हरनौत, निज संवाददाता। कल्याण बिगहा रोड में राइस मिल के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में हासनचक का गौतम कुमार, मुशहरी गांव का हरेराम पासवान और सिलावडीह गांव निवासी मुनचुन मांझी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। साथियों ने तीन को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। डॉ. चंद्रभूषण ने बताया कि गौतम को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। (हरनौत से श्रवण लाल) यह भी पढ़ें- दुर्घटना में दो महिला सहित तीन जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...