सड़क हादसे में तीन युवक घायल
जौनपुर, मई 22 -- खेतासराय (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना गेट के पास गुरुवार की रात्रि सड़क हादसे में तीन युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से निकट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।पोस्ट आफिस मोहल्ला निवासी 21 वर्षीय अनुराग बिंद रात्रि में खाना खाने के बाद सड़क के किनारे वाकिंग कर रहे थे। तभी पीछे से आ रही बाइक ने अनुराग को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। जिसमें अनुराग बिंद समेत कस्बा निवासी 26 वर्षीय मो.साकिब और सोंधी निवासी 20 वर्षीय अजीत गंभीर रूप से घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.