सड़क हादसे में तीन कांवरियों की मौत
प्रयागराज, अगस्त 17 -- बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने काशी जा रहे तीन कांवरियों की रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। सरायइनायत थानाक्षेत्र में रॉन्ग साइड से आ रहे तीन पहिया वाहन से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे एक कांवरिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा। तीनों कांवरिए थरवई थानाक्षेत्र के रहने वाले थे। हादसे के बाद चालक तीन पहिया वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। थरवई थानाक्षेत्र के रामपुर दुआरी के रहने वाले 32 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र राम कैलाश और 50 वर्षीय लल्लू पुत्र भगवती प्रसाद और 20 वर्षीय शिव प्रकाश पुत्र पप्पू एक ही बाइक से शाम चार बजे जल चढ़ाने काशी जाने के लिए घर से निकले थे। रात लगभग साढ़े नौ बजे सरायइनायत थानाक्षेत्र के सरपतीपुर स्थित सरस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.