बिजनौर, मार्च 19 -- रेहड़, संवाददाता। अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा उसका भतीजा घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। अफजलगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव उधोवाला निवासी 50 वर्षीय पार्वती देवी पत्नी राजेन्द्र सिंह बुधवार शाम अपने भतीजे नितिश कुमार पुत्र भूपेंद्र सिंह के साथ बाइक से घर लौट रही थी। इसी दौरान हाईवे 734 पर अंगदपुर बस स्टैंड के निकट उसी दिशा से आ रहे एक भारी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हाईवे पर गिरकर पार्वती देवी की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई और नितिश घायल हो गया। महिला के पति राजेन्द्र सिंह ने बताया पार्वती देवी काशीपुर स्थित चामुंडा अस्पताल में भर्ती अपने भांजे संतोष कुमार को देखकर लौट रही थी। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर ...