सड़क हादसे में डेढ़ माह बाद मुकदमा दर्ज
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 3 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार की टक्कर से दूसरी कार में सवार दो महिलाओं के घायल होने के मामले में डेढ़ माह बाद मुकदमा दर्ज कराया गया है। दिल्ली गोकलपुर अमर कॉलोनी में रहने वाले मधुर बैन ने बताया कि 18 अगस्त को पत्नी पूनम कुमारी अपनी सहकर्मी विभा के साथ कार में बागपत से दिल्ली आ रही थीं। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे पर मंडोला स्थित आवास विकास कट के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे कार चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दी थी। हादसे में पत्नी पूनम की आंख व पसली में काफी चोट आई और विभा के बाएं पैर की मांसपेशी फट गई थी। आरोपी चालक की कार में बीयर, शराब और गिलास पड़े थे। अस्पताल से पत्नी को छुट्टी मिलने पर उन्होंने डेढ़ माह बाद शिकायत दी। केस दर्ज कर पुलिस मामले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.