इटावा औरैया, सितम्बर 27 -- जसवंतनगर। शनिवार की रात को दो अलग अलग स्थानों पर हुए सडक हादसों में एक डीसीएम चालक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम चालक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना हाईवे पर सराय भूपत रेलवे फाटक के पास तेजी से आ रही एक डीसीएम आग जा रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी । इस हादसे में डीसीएम चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।सूचना पर थानाध्यक्ष कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद चालक मुकेश पुत्र बदलू प्रसाद (34) निवासी रामनगर घनश्यारी प्रयागराज को केबिन से बाहर निकाला।गंभीर घायल चालक को एंबुलेंस के ईएमटी सुदीप कुमार सिंह व पायलट विपिन कुमार द्वारा जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां ड...