सड़क हादसे में डाक्टर घायल
कन्नौज, मार्च 29 -- गुरसहायगंज। क्षेत्र में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के दौरान एक चिकित्सक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. अनुराग प्रताप सिंह रविवार सुबह सीतापुर से ड्यूटी के लिए आ रहे थे। रास्ते में हरदोई के राघवपुर के पास उन्हें झपकी आ गई, जिससे उनकी कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराने के बाद सड़क किनारे खाई में जा गिरी। दुर्घटना के समय कार के एयरबैग खुलने से बड़ी अनहोनी टल गई, हालांकि उन्हें सीने में चोट आई।घायल अवस्था में परिजन उन्हें तुरंत गुरसहायगंज अस्पताल ले आए, जहां उन्होंने कुछ समय तक मरीज भी देखे, लेकिन दर्द बढ़ने पर उन्हें आराम दिया गया। निरीक्षण के लिए पहुंचे एमओआईसी डॉ. कुमारिल मैत्रेय ने जांच के बाद उन्हें तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चिकित्सक की अनुपस्थिति में मेले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.