सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की मौत
लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- फरधान, संवाददाता।गांव सकतापुर के 26 वर्षीय उपेंद्र की गुरुवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उपेंद्र गोला से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सीमेंट लादकर ईसानगर जा रहा था। भदफर से पहले पेट्रोल पंप के पास ट्रॉली का गुल्ला टूट गया। इससे ट्रॉली नीचे गिर गई, जबकि ट्रैक्टर वहीं खड़ा हो गया। हादसे में उपेंद्र ट्रॉली के नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.