रांची, मई 10 -- चान्हो, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर पकरियो पेट्रोल पंप के समीप रविवार सुबह ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर पलट गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बेतलांगी निवासी नौशाद अंसारी, पिता मरहूम तस्लीम अंसारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि नौशाद अंसारी ट्रैक्टर लेकर गोबर लोड करने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी टिंकू रजक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चान्हो पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद कुछ देर तक यातायात भी प्रभाव...