भागलपुर, मई 26 -- ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट ठाकुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-327ई पर मंगलवार की अहले सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रैक्टर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार ट्रक की पीछे से हुई जोरदार टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के कारण सड़क पर मक्का बिखर गया और कुछ देर तक यातायात भी बाधित रहा। मृतक की पहचान चेंगाघाट निवासी राजू यादव के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल युवकों में पुष्पेंद्र (22), पिता हरिशंकर, बिजनेश (23), पिता चंद्रकेश तथा दीपचंद (20), पिता वीरेंद्र शामिल हैं। तीनों उत्तर प्रदेश के संभल जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। घायलों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए किशनगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिय...