बलरामपुर, अक्टूबर 3 -- बलरामपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग बलरामपुर-बहराइच मार्ग पर अहलावा मोड़ के पास 31 अगस्त रात करीब 12:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दूसरा ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक कल्लू निवासी धनेली पूर्वी जिला रामपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। कल्लू ने बताया कि ट्रक लेकर गोरखपुर से शाहजहांपुर जा रहे थे। आरोप है कि पीछे से आए दूसरे ट्रक के चालक ने तेज रफ्तार में ओवरटेक किया और आगे निकलते ही अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रहा ट्रक उससे जा भिड़ा। टक्कर में कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें बलरामपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बरेली रेफर कर दिया, जहां अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि तहरीर ...