समस्तीपुर, फरवरी 15 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर -मुसरीघरारी मुख्य पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक पर शनिवार की देर रात सड़क हादसे में एक टोटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुसापुर निवासी सचिंद्र राम के पुत्र संदीप कुमार के रूप में की गई। मिली जानकारी के अनुसार संदीप कुमार देर रात रूदौली की तरफ से सवारी छोड़कर शहर की ओर वापस लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनके टोटो में जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा। वहीं वाहन ने उसे कुचलते हुए फरार हो गया। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग और स्थानीय युवा मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.