महाराजगंज, नवम्बर 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पनियरा थाना क्षेत्र के बभनौली-भटहट मार्ग पर शुक्रवार की रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार संतोष सिंह (38) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साले सुमित सिंह को गंभीर चोटें लगी हैं। वहीं हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। दोनों देर तक मौके पर पड़े रहे। पनियरा थाना क्षेत्र के बैजूडहरा निवासी संतोष सिंह पुत्र रामबेलास सिंह के दो बच्चे हैं। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात वह अपने साले सुमित सिंह को बाइक से गोरखपुर रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए जा रहा था। बभनौली-भटहट मार्ग पर जंगल के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में संतोष सिंह व सुमित सिंह दोनों गंभीर रूप से घायल होकर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.