गाजीपुर, अक्टूबर 22 -- दिलदारनगर,(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के उसिया गांव के मिनी स्टेडियम के पास दिलदारनगर-भदौरा नहर मार्ग पर मंगलवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में घायल उसियां गांव निवासी 33 वर्षीय जिम संचालक मुहम्मद सैफ खान की ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं 30 वर्षीय हसनपुरा निवासी अवधेश राम घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम उसिया गांव निवासी 33 वर्षीय मोहम्मद सैफ खान पुत्र लड्डू खान अपनी बाइक से किसी काम से भदौरा जा रहा था। वहीं विपरीत दिशा में हसनपुरा निवासी 30 वर्षीय अवधेश राम पुत्र जोखन राम भदौरा से दिलदारनगर की ओर आ रहे थे। उसिया मिनी स्टेडियम के समीप दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरो ने डायल 112 पर सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.