गुड़गांव, मई 1 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के झाड़सा फ्लाईओवर पर सड़क हादसे में 23 वर्षीय स्कूटी सवार जिम ट्रेनर की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज किया है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय अमन के रूप में हुई। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आगरा का रहने वाला था। अमन पिछले पांच वर्षों से गुरुग्राम के दौलताबाद स्थित वैलैस फिटनेस लोज जिम में ट्रेनर का काम करता था। हादसे वाली रात अमन किसी काम से जिम मालिक की सफेद रंग की स्कूटी लेकर निकला था। जैसे ही वह सेक्टर-15 स्थित झाड़सा फ्लाईओवर पर पहुंचा, एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। घायल अमन को तुरंत सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.