सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दोस्तों का अंतिम संस्कार
शाहजहांपुर, मई 10 -- कलान। जलालाबाद मार्ग पर सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दोनों दोस्तों का शनिवार को अटेना गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। शव गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। जैसे ही अंतिम यात्रा निकली, परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। मृतकों के घरों में महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल रहा। लखनपुर गांव निवासी भूपेंद्र पुत्र जयवीर और ग्रीस पुत्र रक्षपाल शुक्रवार को लोडर खरीदने शाहजहांपुर जा रहे थे। एक्सप्रेसवे के अंडरपास के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को रौंद दिया था। हादसे में दोनों की मौत हो गई थी। शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.