फतेहपुर, मार्च 7 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र में मझिलगांव पुलिस चौकी के पास खैरापुर मोड़ के समीप नेशनल हाईवे पर शनिवार को एक सड़क हादसे में लेखपाल की बुलेट बाइक जलकर खाक हो गई। अचानक सामने कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे निकली चिंगारी से पेट्रोल में आग लग गई। प्रयागराज के करछना निवासी सुनील कुमार प्रजापति सदर तहसील फतेहपुर में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। वह शनिवार को समाधान दिवस में शामिल होने के लिए सदर तहसील जा रहे थे। जैसे ही वह खैरापुर मोड़ के पास पहुंचे, तभी अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। गिरने के दौरान उठी चिंगारी से बाइक की पेट्रोल टंकी में आग लग गई। आग लगते ही सुनील कुमार ने बाइक से कूदकर खुद को सुरक्षित कर लिया, जिससे उनकी जान बच गई। देखते ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.