सड़क हादसे में जनसत्ता दल विधानसभा प्रभारी घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 17 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक (युवा) के पट्टी विधानसभा प्रभारी और अधिवक्ता अमित चौरसिया की बाइक रविवार सुबह कोहराव गांव स्थित पुलिया के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर के बाद अमित सड़क पर गिर पड़े। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल भेजा। घटना की जानकारी मिलते ही जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश तिवारी, भाजपा नेता शिव कुमार चौरसिया भी मौके पर पहुंचे। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.