आरा, अप्रैल 24 -- -पटना के निजी अस्पताल में शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान रिटायर जवान ने तोड़ा दम -भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के समीप पिछले 18 मार्च को हुआ था हादसा आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में करीब एक माह पूर्व सड़क हादसे में जख्मी रिटायर आर्मी जवान की मौत हो गई। इलाज के दौरान पटना के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। मृत जवान संदेश थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी शिव प्रसाद सिंह के 63 वर्षीय पुत्र कैलाश कुमार सिंह थे। परिजनों ने बताया कि बीते 18 मार्च की दोपहर किसी काम से वे बाइक गड़हनी गए थे। देर शाम वे घर लौट रहे थे। उसी दौरान शिवपुर गांव के पास किसी वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी थी। इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आ...