कौशाम्बी, जनवरी 2 -- सैनी, हिन्दुस्तान संवाद सैनी थाना क्षेत्र में कजलापुर मोड़ के पास बुधवार दोपहर अल्फा की टक्कर से घायल हुए युवक की गुरुवार शाम मौत हो गई। उसे एसआरएन प्रयागराज में भर्ती कराया गया था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। दिवंगत के भाई की हालत भी गंभीर बनी हुई है। सैनी के रूप नारायणपुर गोरियो निवासी राम मिलन किसानी करते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को उनके दोनों बेटे कृष्णा पटेल व विकास बाइक से गंगा स्नान करने कड़ा धाम गए थे। लौटते वक्त कजलापुर मोड़ के पास विपरीत दिशा से आई अल्फा ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आई थीं। उनको एसआरएन प्रयागराज में भर्ती कराया गया था। वहां गुरुवार की देर शाम कृष्णा पटेल की सांस थम गईं। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़...