बेगुसराय, अप्रैल 13 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदपुरा-रजौरा पथ पर तरैया ढाला के समीप बाइक व साइकिल के बीच सीधी टक्कर में दो युवक जख्मी हुए थे। इनमें से साइकिल सवार युवक की इलाज के दौरान सोमवार को शहर के निजी क्लीनिक में मौत हो गयी। मृतक मुफस्सिल थाना के जिनेदपुर गांव निवासी साहेब सदा का 35 वर्षीय पुत्र ललित सदा था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नगर थाने की पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि 30 मार्च को ललित साइकिल से गेहूं की कटाई के लिए मजदूर बुलाने के लिए तरैया गांव गया था। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में जख्मी युवक की इलाज के दौरान गई जान वहां लौटने के दौरान बाइक सवार ने ठोकर मार दी। इससे दोनों एक साथ जख्मी हो गये थ...