सड़क हादसे में जख्मी महिला ने तोड़ा दम
उन्नाव, मई 9 -- बीघापुर, संवाददाता। वहान की टक्कर से घायल महिला ने हैलट ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। बारासगवर थानाक्षेत्र के अहिरौरा गांव की 55 वर्षीय धर्मा देवी पत्नी मुन्ना वर्मा सात मई को अपने घर से 60 मीटर दूर पड़ोसी के घर जा रही थी। जैसे ही डौंडियाखेड़ा गांव मार्ग पर पहुंचीं, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे धर्मा देवी घायल हो गईं। परिजन वृद्धा को बीघापुर सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल भेज दिया। हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल से हैलट रेफर कर दिया गया था। परिजन जख्मी वृद्धा का कानुपर के प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवा रहे थे। यहां शुक्रवार देर रात हालत बिगड़ने पर वृद्धा की मौत हो गई। थानाध्यक्ष धर्में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.