सड़क हादसे में जख्मी बच्चे ने दम तोड़ा
मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- कुढ़नी। तुर्की थाने के थूहमा में कार की ठोकर से घायल संजीत कुमार के 12 वर्षीय पुत्र निशांत कुमार की मौत हो गई। निशांत शनिवार को फोरलेन पर कांवर यात्रा देखने गया था। सड़क पार करने के दौरान वह कार की चपेट में आ गया था। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से पटना रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी सिंटू कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.