बिहारशरीफ, अप्रैल 23 -- कॉलेज परिसर में शोक सभा का शिक्षक व छात्रों ने दी श्रद्धांजलि अस्थावां, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र अस्थावां बाजार के पास मंगलवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में पॉलिटेक्निक कॉलेज के दो छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे। जख्मी गया जिला के फतेहपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा टोला-हरिहर बिगहा गांव निवासी रामाशीष चौहान के 22 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गयी। जख्मी नवादा जिला निवासी अभिषेक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बुधवार को कॉलेज में शोकसभा का आयोजन कर शिक्षकों व छात्रों ने मृत युवक को श्रद्धांजलि अर्पित की। पंकज के चाचा रामभजन चौहान ने बताया कि वह सिविल इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष का छात्र था। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में जख्मी पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र की मौत अस्थावा में ही किराये पर रहकर पढ़ाई करता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.