लखनऊ, फरवरी 5 -- मोहनलालगंज। संवाददाता सड़क हादसे में जख्मी हुए पीआरडी जवान दो महीने तक अस्पताल में भर्ती रहे। परिजन घर लाये तो कुछ दिन बाद गुरुवार को फिर हालत बिगड़ गई। परिजन उपचार के लिए एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ले गए जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मऊ कस्बे में रहने वाले 59 वर्षीय इंद्र बहादुर सिंह पीआरडी जवान थे। 29 अक्टूबर को ड्यूटी पर जाते समय गौरा के पास वाहन की टक्कर से जख्मी हो गये थे। परिजनों के मुताबिक लगभग दो माह तक अस्पताल में भर्ती रहे, जहां से घर लाने पर हालत में सुधार नहीं हुआ। गुरुवार सुबह फिर हालत बिगड़ गई। एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ले गए जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...