सड़क हादसे में जख्मी चंडी के युवक की मौत
बिहारशरीफ, मई 11 -- चंडी, एक संवाददाता। नवादा जिला के रजौली के पास पांच मई की रात रजरप्पा से लौट रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। हादसे में जख्मी विरनावां गांव निवासी अरविंद यादव के 23 वर्षीय सूरज कुमार की इलाज के दौरान रविवार की रात मौत हो गयी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की मानें तो रजरप्पा में पूजा करने के बाद वह दोस्तों के साथ कार से वापस लौट रहा था। तभी रजौली चेकपोस्ट के पास कार, सड़क किनारे ट्रक से जा टकरायी। हादसे में नीतीश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। धर्मराज यादव, लालटूस यादव, महीप कुमार, रविकांत कुमार व सूरज जख्मी हो गये थे। इनमें से सूरज की मौत हो गयी। सभी का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। सर्किल इंस्पेक्टर सत्यम चंद्रवंशी ने बताया कि जख्मी युवक की मौत हो गयी है। पोस्टमार्टम के बाद शव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.