आरा, जून 24 -- -हसन बाजार थाना क्षेत्र के नोनार मोड़ के समीप एक मई को हुआ था हादसा -इलाज के दौरान पटना के आईजीएमएस में तोड़ दिया दम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर जिले में हसन बाजार थाना क्षेत्र के नोनार मोड़ के समीप सड़क हादसे में जख्मी हुए समाजसेवी सह किसान की दो माह बाद मौत हो गयी। इलाज के दौरान पटना आईजीएमएस में उन्होंने मंगलवार की देर रात दम तोड़ दिया। मृत समाजसेवी पीरो थाना क्षेत्र के रसौली गांव निवासी राज किशोर सिंह के 48 वर्षीय पुत्र भूपेंद्र कुमार निकुंभ उर्फ बबलू सिंह थे। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में जख्मी किसान समाजसेवी की दो माह बाद मौतहादसे का विवरण चचेरे भाई हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि वे एक मई को बाइक से पीरो से घर वापस लौट रहे थे। उस क्रम में वे नोनार मोड़ के समीप बाइक खड़ी कर सड़क किनारे खड़े थे। तभी किसी तेज रफ्तार वा...