गोपालगंज, अगस्त 22 -- ( रिपोर्ट - बागेश्वरी नाथ तिवारी ) कटेया। स्थानीय थाने के ओझवलिया गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । वह गांव के ही आंगनबाड़ी केन्द्र में सहायिका के रूप में कार्यरत थी।मृतका का नाम और आरोप इस मामले में महिला के पति ने पुत्र पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला की पहचान ओझवलिया गांव निवासी हृदय बैठा की पत्नी शकुंतला देवी के रूप में है ।घटना के बाद से उनका पुत्र विशुन बैठा फरार बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार 14 अगस्त की दोपहर विशुन बैठा अपनी मां शकुंतला देवी को अपनी बाइक पर बैठाकर फाजिलनगर जा रहा था। इसी दौरान यूपी के कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाने के बाढ़ु चौराहा बाजार के समीप हादसे में उसकी मां बाइक से गिर गई । उक्त कलियुगी पुत्र अपनी जख्मी मां को छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद बाजार के द...