लखीमपुरखीरी, अप्रैल 12 -- शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में जख्मी अधेड़ की केजीएमयू लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गयी है। शनिवार को गांव में शव आने पर कोहराम मच गया है। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में ग्रामीण गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। हादसा शुक्रवार को नीमगांव थाना क्षेत्र में कस्ता से सिकंदराबाद रोड पर गुलौला के पास हुआ था। यहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर में अछनिया गांव निवासी मगरे का पुत्र राजू और जकाउल्ला गंभीर रूप से घायल हो गया था। साथ ही बाइक पर बैठे 50 वर्षीय जकाउल्ला खान पुत्र सुबराती की इलाज दौरान मौत हो गयी। परिजन बताते हैं कि जकाउल्ला दोपहर में यूके लिप्टिस के पौधे लेने के लिए पिपरीनारायनपुर गांव जा रहे थे। दूसरा बाइक सवार मितौली थाना क्षेत्र के टेड़वा का रहने वाला अंकित था जो सिकंदराबाद से अपने घर जा रहा था। ग्रा...