सोनभद्र, मार्च 20 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा थानाक्षेत्र अन्तर्गत गुरुवार देर शाम अनपरा-रेनुकूट के बीच संत निरकांरी गेट के निकट हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक हाईस्कूल के छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि दो अन्य को घायल अवस्था में चिकित्सालय भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक छात्र अवनीत पनिका पुत्र मंशाराम पनिका उम्र लगभग 16 वर्ष निवासी दुर्गामंदिर के निकट डिबुलगंज अपने साथी अभिजीत और उसके छोटे भाई के साथ बाइक से अनपरा बाजार से बीएचयू सीएचएच का फार्म भरकर घर लौट रहे थे कि इसी दौरान हाइवे पर जा रहे किसी अज्ञात वाहन ने पास में चल रही बाइक को टक्कर मार दी जो असंतुलित होकर सीधे इनकी बाइक से टकरायी। तेज रफ्तार से बाइक के टकराने से अवनीत असंतुलित होकर काफी दूर जा गिरे। सिर पर गम्भीर चोटों से वहीं मौत हो गयी। सूचना मिलने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.