हाथरस, जनवरी 7 -- हाथरस, सादाबाद, संवाददाता। अपने ब्वॉय फ्रेंड के साथ बाइक से जा रही छात्रा की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद ब्वॉय फ्रेंड बाइक लेकर फरार हो गया। हादसा कोतवाली सादाबाद के आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर गांव गीगला के पास हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा अपने परिवार में इकलौती बेटी थी। सासनी कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी छात्रा के पिता सीआरपीएफ में तैनात हैं। छात्रा मंगलवार सुबह आठ बजे घर से निकली थी। वह सासनी के ही एक डिग्री कॉलेज में बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा थी। मंगलवार सुबह वह ब्वॉय फ्रेंड के साथ बाइक से जा रही थी। तभी सादाबाद के गांव गीगला के निकट एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.