सड़क हादसे में छात्रा और युवक घायल
गाज़ियाबाद, जून 24 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। साहिबाबाद और कौशांबी थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक छात्रा और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मुकदमे दर्ज कर जांच कर रही है।
दुर्घटना का विवरण कौशांबी क्षेत्र के वैशाली सेक्टर-दो में रहने वाले वेद उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि बेटी साक्षी डासना स्थित एक कॉलेज में पढ़ती है। 22 जून को वह कॉलेज के बाद बस से घर लौट रही थी। शॉप्रेक्स मॉल के पास जब बेटी बस से उतर रही थी तो चालक ने बेटी के उतरने से पहले ही बस दौड़ा दी। इससे बेटी का संतुलन बिगड़ा और वह गिर गई। हादसे में उसके सिर और शरीर में गंभीर चोट आई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया।
दूसरी घटना उधर, बहरामपुर में रहने वाली आरती ने साहिबाबाद थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.