सीतामढ़ी, मार्च 30 -- सीतामढ़ी। डुमरा थाना क्षेत्र के मुजफ्फपुर-सीतामढ़ी एनएच के लगमा चौक के समीप एक तेज रफ्तार कार ने हाईवे पेट्रोलिंग कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क नीचे गिर गयी। इस हादसे में कार सवार सहित पेट्रोलिंग वाहन पर सवार दो महिला पुलिसकर्मी सहित छह लोग जख्मी हो गयी। आनन-फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया। कार सवार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं महिला पुलिसकर्मी को सदर अस्तपाल में इलाज चल रहा है। जख्मी पुलिसकर्मी की पहचान सिपाही प्रतिमा कुमारी व अवंति कुमारी के रूप में की गयी है। वहीं कार चालक व सवार की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची डुमरा थाना ने कार को जब्त कर लिया है। कार के नंबर के आधार पर मालिक की पहचान की जा रही है।स्थानीय लोगों ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.