गुमला, अप्रैल 26 -- कामडारा, प्रतिनिधि। कामडारा प्रखंड क्षेत्र में बारात से लौट रही गाड़ी के हादसे में चालक की लापरवाही और नशा बड़ी वजह बनकर सामने आई है। चालक समेत बारातियों ने अहले सुबह टाटी गांव में जमकर शराब पी थी। इसके बाद करीब पांच किमीआगे बढ़ते ही बानो-कुरकुरा पक्की सड़क पर बेतेरकेरा गांव के पास तेज रफ्तार में चल रही गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खेत में पलट गई। पलटने के बाद वाहन फिर से सीधा खड़ा हो गया। वाहन में करीब 12 बाराती अंदर बैठे हुए थे,जबकि चार लोग छत पर सवार थे। हादसे में छत पर बैठे बारातियों में से दो लोगों की मौत हो गई,जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- पोस्टमार्टम के बाद सभी पांच लोगों के शव को गोरखपुर ले गए परिजन वहीं रिबर्ड भेंगरा नामक युवक को आंशिक चोटें आई हैं। वाहन के अंदर बैठे अन्य बारातियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.