सड़क हादसे में चालक को बंधक बनाकर पीटने के मामले में मुकदमा
सुल्तानपुर, मई 24 -- गोसाईगंज,सुलतानपुर। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद चालक को बंधक बनाकर लाठी-डंडों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने नामजद व अज्ञात आरोपितों के खिलाफ 10 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई थी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बीबीपुर शुक्ल गांव निवासी शिविका सिंह पुत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने दी तहरीर में बताया है कि 12 मई को उनके पिता कार से बरौंसा की ओर जा रहे थे। रास्ते में बहुता बाबा के पास सामने से आ रही साइकिल को बचाने के दौरान कार और साइकिल में टक्कर हो गई। आरोप है कि घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। इसी दौरान जान बचाकर भाग रहे उनके पिता को कुछ लोगों ने पकड़ लिया और लाठी-डंडों से जमकर पीटा। आरोपित घायल को अपने घर ले गए और जबरन बंधक बना लिया। शोर-शराब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.