गाजीपुर, जनवरी 2 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के उधरनपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार की बीते बुधवार की देर रात सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के छोटे भाई अवनीश कुमार की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। साथ ही ट्रेलर को सीज कर दिया। बता दें कि बुधवार की देर रात उधरनपुर निवासी अभिषेक कुमार, शशिकांत और रविदास एक ही बाइक पर सवार होकर सुहवल की ओर से लौट रहे थे। सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा घुसे जिससे तीनों घायल हो गए। इलाज के दौरान अभिषेक कुमार की मौत हो गई। वहीं शशिकांत और रविदास का इलाज चल रहा है। रेवतीपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रेलर को सीज कर दिया गया है तथा आरोपी चाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.