सड़क हादसे में चार युवकों की मौत में हिट एंड रन का केस दर्ज
बोकारो, अगस्त 17 -- बोकारो, प्रतिनिधि। पिंड्राजोरा पुलिस ने रविवार को धनबाद टाटा हाइवे में सिधावनी के समीप शुक्रवार देर रात सड़क दुर्घटना में चार युवकों के मौत के मामले में हिट एंड रन का प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू किया है। जांच के लिए इंटरस्टेट बार्डर व चास मुफस्सिल टोल प्लाजा समेत हाईवे के अन्य सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि दुर्घटना में प्रयुक्त अज्ञात वाहन को चिन्हित कर जांच आगे बढ़ाई जा सके। इधर शुक्रवार देर रात आमडीहा गांव के चार युवकों के दर्दनाक मौत से आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने शनिवार सुबह आठ बजे मुआवजे की मांग पर टाटा धनबाद हाइवे में इजरी नदी पर बने पुल को जाम कर दिया, जिससे हाईवे का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: चार युवकों की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर आठ घंटे सड़क जाम थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.