सड़क हादसे में चार की मौत के मामले में आरोपी डंपर चालक गिरफ्तार
महाराजगंज, अगस्त 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल-महराजगंज मार्ग पर दमकी गांव के सामने मंगलवार देर शाम डंपर की ठोकर से बाइक सवार चार युवकों की मौत के मामले में आरोपी चालक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। आरोपी चालक के पास व्यावसायिक वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिला है। बीते मंगलवार शाम पचमा केवटान टोला निवासी रवि, शनि एवं विवेक एक ही बाइक से निचलौल में दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने निकले थे। रास्ते में उनका दोस्त रिकेश निवासी गोगहरा, मिर्जापुर भी साथ हो गया। दमकी गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे ने सीएचसी ले जाते समय दम तोड़ दिया।
पुलिस कार्यवाही केस दर्ज करने के बाद डंपर को जब्त कर चुकी है पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.