सीवान, अप्रैल 10 -- (सीवान से संदीप सिंह)। सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र के गंजपर गांव के समीप गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में जीबी नगर थाना क्षेत्र के चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतकों के गांव में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों की पहचान थाना क्षेत्र के महम्मदपुर पट्टी निवासी मोनू कुमार (35 वर्ष) व पंकज कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों के बीच चाचा-भतीजे का संबंध बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मोनु कुमार चाचा है जबकि पंकज इसका भजीता है। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के घर पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है और परिजनों को सांत्वना देने में लगा है। लोगों का कहना है कि 12 अप्रैल को पंकज महतो का छेका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.