बागपत, मार्च 15 -- गांगनौली गांव से हरियाणा जा रहे चाचा-भतीजे पानीपत में हुए सड़क हादसे में घायल हो गए। चाचा की मौत हो गई, जबकि उसके दो भतीजे गंभीर रूप में घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन पानीपत के लिए रवाना हुए। गांगनौली गांव निवासी अलीहसन ने बताया कि ईद पर पैसे की जरूरत थी, तो उसका बेटा वाजिद 32 वर्ष अपने भतीजे श्यान व लविश को बाइक पर लेकर हरियाणा पानीपत जा रहा था। जैसे वे पानीपत के हथवाला गांव में पहुंचे, तो घोड़ा बुग्गी से टक्कर हो गई। हादसे में वाजिद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्यान व लविश घायल हो गए। सूचना पर हरियाणा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। वाजिद की मौत से गांव शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिवार में पिता अलीहसन, मां महरु, पत्नी आबिदा, पुत्र तैमूर 3 वर्ष और पुत्री मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.