इटावा औरैया, अप्रैल 21 -- इटावा। सिविल लाइन क्षेत्र में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इकदिल के मानिकपुर मोड़ विकास कॉलोनी फेस-1 निवासी 38 वर्षीय निर्वेश कुमार पाल उर्फ पिंटू पुत्र शारदा प्रसाद सोमवार को अपने पैतृक गांव तुलारामपुर जसवंतनगर गए थे। वहां खेतों में दवा पानी डालने के बाद रात करीब 8 बजे बाइक से लौट रहे थे। उनके साथ उनका भतीजा 14 वर्षीय प्रिंस पुत्र प्रेम चंद्र भी था, जो कक्षा 7 का छात्र है।सिविल लाइन क्षेत्र के बुड़ैला गांव के पास हाईवे पर एक तेज रफ्तार वाहन ने ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। चाचा-भतीजे बाइक से उछलकर दूर अलग-अलग सड़क पर जा गिरे। टक्कर...