जामताड़ा, जनवरी 13 -- सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा गंभीर; मुआवजे को लेकर सड़क जाम नारायणपुर,प्रतिनिधि। जामताड़ा-गिरीडीह जिले की सीमा पर अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव के समीप बीते सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। मृतक की पहचान नारायणपुर थाना क्षेत्र के मौजपुर निवासी बिनोद सिंह (40) के रूप में हुई है। घायल उनका भतीजा हुकूम सिंह उर्फ छोटन सिंह (21) है। जानकारी के अनुसार, दोनों चाचा-भतीजा बाइक से देवघर जिले के मरगोमुंडा चुड़ा कुटवाने गए थे। लौटने के दौरान नावाडीह के पास विपरीत दिशा से आ रही चौकर लदी पिकअप वैन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बिनोद सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि हुकूम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए ...