सड़क हादसे में चचेरे भाइयों की मौत
गाजीपुर, अप्रैल 29 -- गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी दो चचेरे भाइयों की जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात सड़क दुर्घटना में मौत के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। बुधवार को जैसे ही दोनों का शव गांव पहुंचा, हर तरफ चीख-पुकार और मातम छा गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के सिधौना पचरुखवा के पास आमने-सामने अपाचे और पल्सर बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में आलमपुर निवासी अंकित यादव (15 वर्ष) पुत्र रामनयन यादव तथा उनके चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव (25 वर्ष) पुत्र राजेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो पूरा आलमपुर गमगीन हो उठा।बताया गया कि अंकित यादव तीन बहन और दो भाइयों म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.