बांदा, अप्रैल 15 -- बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल पिता पुत्री ने इलाज के दौरान कानपुर में दम तोड़ दिया। महोबा जिले के ग्राम सिरसीखुर्द निवासी 35 वर्षीय अरविंद मंगलवार को देरशाम अपनी 30 वर्षीय पत्नी पाना व पांच वर्षीय बेटी नेहा के साथ बाइक से घर जाते समय मटौंध थाने के जखौरा रोड स्थित रेलवे अंडर ब्रिज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए थे।इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने घायल अरविंद व उसकी मासूम बेटी नेहा को कानपुर रेफर कर दिया था। जहां बुधवार को दोनों पिता-पुत्री की कानपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। मटौंध थाना प्रभारी इंदल यादव ने बताया कि घायलों के परिजनों ने दोनों के दम तोड़ने की जानकारी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.