हरदोई, जुलाई 27 -- हरदोई। जिला कांग्रेस कमेटी, हरदोई के अध्यक्ष विक्रम पांडे रविवार रात दिल्ली जाते समय बरेली के आगे सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें मुरादाबाद के एक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में उनकी रीढ़ और कमर में चोटें आई हैं। चिकित्सकों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए है। सूचना मिलते ही शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुपम दीक्षित सोमवार तड़के मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए। शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विक्रम पांडे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा में लौटने की प्रार्थना की है। यह भी पढ़ें- Raebareli News: दो बाइकों की आमने-सामने भ...