रुद्रपुर, मार्च 31 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रविवार को हादसे में घायल हुए नाबालिग की इलाज के दौरान मंगलवार निजी अस्पताल में मौत हो गई। रविवार को अपने चाचा को खाना देकर घर लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से किशोर घायल हो गया था। पिता ने बताया कि हादसे के बाद शिवेक की घटना स्थल से साइकिल भी चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार, 14 वर्षीय शिवेक पुत्र मनीष हाल निवासी रम्पुरा वार्ड नंबर 22 मूल निवासी ग्राम अकरौली, नवादा मोड़ शाहजहांपुर किराये के मकान में परिवार के साथ रहता था। रविवार सुबह जब वह अपने चाचा को खाना देकर साइकिल से घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने किच्छा रोड पर उसे टक्कर मार दी। कुछ लोगों ने उसे पहचान कर ई-रिक्शा से घर छोड़ा। हालत नाजुक देख परिजनों ने उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी जांच कर डाक्टर ने रविवार...