सीवान, मार्च 6 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सीवान-सिसवन मुख्य मार्ग पर छपियां गांव के पास रविवार की रात हुए सड़क हादसे में घायल साइकिल सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और होली की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजन के अनुसार 2 मार्च की रात करीब नौ बजे छपियां स्थित विशेश्वर लाल के बगीचे के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से स्वजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर में इलाज के दौरान 3 मार्च को उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान छपियां निवासी 43 वर्षीय नंदलाल यादव के रूप में हुई है। वे मजदूरी कर परिवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.